लाइव न्यूज़ :

सड़क पर भीख मांगने और सामान बेचने वाले आठ बच्चों को बचाय गया: डीसीपीसीआर

By भाषा | Updated: October 4, 2021 23:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) ने कहा है कि सड़क पर भीख मांगने और सामान बेचने वाली पांच लड़कियों सहित आठ बच्चों को भीकाजी कामा प्लेस से बचाया गया।

डीसीपीसीआर ने एक बयान में कहा कि दिल्ली पुलिस (दक्षिण), जिला बाल संरक्षण इकाई - तृतीय (दक्षिण), चाइल्डलाइन (नई दिल्ली) और डीसीपीसीआर के प्रतिनिधियों के सहयोग से बचाव अभियान का नेतृत्व वसंत विहार के एसडीएम नितिन शाक्या ने किया।

यह अभियान 24 सितंबर को स्वतंत्रता सेनानी मैडम भीकाजी कामा की 160वीं जयंती के मौके पर चलाया गया था।

बयान में कहा गया है कि बच्चों की उम्र छह से 17 साल के बीच है, जबकि एक की उम्र डेढ़ साल है। इसमें कहा गया है कि उन्हें चिकित्सा देखभाल प्रदान की गई और उनकी कोविड-19 जांच एसडीएम वसंत विहार के कार्यालय में की गई।

डीसीपीसीआर के अध्यक्ष अनुराग कुंडू ने कहा, ‘‘हमें एक ऐसा समाज बनाने की दिशा में काम करना चाहिए जहां हर बच्चे के भविष्य की रक्षा हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू