लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में सामूहिक बलात्कार के आठ आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज गया

By भाषा | Updated: March 31, 2021 20:46 IST

Open in App

अगरतला, 31 मार्च त्रिपुरा की विशेष पॉक्सो अदालत ने खोवाई जिले में दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के संबंध में गिरफ्तार किये गए आठ लोगों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने कहा कि यहां से 45 किलोमीटर दूर जिले के कठियाबाड़ी गांव में मंगलवार को लड़कियों के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था।

आरोपियों के खिलाफ बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण कानून (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

आठों आरोपियों को विशेष पॉक्सो अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें चार दिन के लिये पुलिस हिरासत में भेज दिया ।

चंपावर थाने के एक अधिकारी ने कहा था कठियाबाड़ी इलाके में दो लड़कियां अपनी दो दोस्तों के साथ टहलने गई थीं। इस दौरान उनके साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया। घर लौटने के बाद उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू