लाइव न्यूज़ :

कोडरमा में चोरी की 13 मोटरसाइकिलों के साथ आठ आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 18, 2021 23:27 IST

Open in App

कोडरमा, 18 सितंबर झारखंड के कोडरमा जिले में पुलिस ने मोटरसाइकिलों की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए शनिवार को आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की 13 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गयी हैं।

कोडरमा के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर दिया ओर चोरी की 13 मोटरसाइकिलों के साथ आठ अपराधियों को धर दबोचा। उन्होंने बताया कि बरामद मोटरसाइकिलों में से 11 सही सलामत हैं, जबकि दो मोटरसाइकिलों के पार्ट अलग-अलग मिले हैं।

गौरव ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर एसडीपीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी साक्ष्य एवं गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे