लाइव न्यूज़ :

गेल के निजी सुरक्षाकर्मियों के अपहरण कांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 2, 2021 22:35 IST

Open in App

रामगढ़ (झारखंड), दो जून झारखंड के रामगढ़ में गेल कंपनी की पाइपलाइन परियोजना में कार्यरत दो निजी सुरक्षाकर्मियों के तीन मई को हुए अपहरण मामले में पुलिस ने बुधवार को आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रामगढ़ से बोकारो के बीच बिछायी जा रही गैस पाइपलाइन परियोजना की सुरक्षा में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों को अपराधियों ने तीन मई को अगवा कर लिया था जिनमें से एक को एक दिन बाद और दूसरे को पुलिस के दबाव में 19 दिनों बाद 22 मई को रिहा किया गया था।

इन सुरक्षाकर्मियों का अपहरण करने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को हथियार समेत पुलिस ने रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र से भैरवी नदी के किनारे जंगल से धर दबोचा।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान गिरोह के सात अन्य सदस्य भागने में सफल रहे। उन्होंने दावा किया इन सब को भी पकड़े गये अपराधियों की निशानदेही पर बहुत जल्द धर दबोचा जायेगा।

पकड़े गये अपराधियों के पास से पुलिस ने दो देसी पिस्तौल, कारतूस, तीन धारदार हथियार, दो मोटरसाइकिल एवं सात मोबाइल फोन बरामद किये हैं।

पकड़े गये बदमाशों की शिनाख्त बीरचंद माझी, बिनोद मांझी, सोमारा उर्फ गाछू मांझी, निरंजन मुर्मू उर्फ नीरा मुर्मू, शिव मांझी, सुरेन्द्र माझी, बेनीराम माझी और गौतम माझी के रूप में की गयी है। ये सभी पिपरंजरा गांव के बंडाटोला के रहने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल