लाइव न्यूज़ :

एटा में धर्मांतरण के मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 22, 2020 18:53 IST

Open in App

एटा (उप्र), 22 दिसंबर एटा की 21 वर्षीय एक युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी कराने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत आठ आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया।

वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के कार्यालय द्वारा मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार आठों आरोपियों को उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत गिरफ़्तार किया गया है।

विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इस मामले में फरार चल रही एक महिला समेत आठ आरोपियों को आज आगरा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञप्ति के अनुसार जिन आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है उनमें अलीगढ के सासनीगेट क्षेत्र के भुजपुरा निवासी एक महिला आमरीन के अलावा जलेसर क्षेत्र के रमजानी, कासगंज के सिढ़पुर थाना क्षेत्र निवासी महमूद अली, महफूज, हैदर अली, अंतार हुसैन, अंसार हुसैन और शाहिद हुसैन शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने 17 दिसंबर को सूचना दी थी कि एक माह पूर्व एटा बाजार से सामान लेने गई उसकी 21 वर्षीय पुत्री वापस नहीं लौटी। इस संदर्भ में उक्त व्यक्ति ने 25 नवंबर को कोतवाली नगर थाने में अपनी पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

पुलिस के अनुसार बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि कुछ लोगों ने उसकी पुत्री को धर्म परिवर्तन व जबरन शादी के लिए अपहृत करके ले गये हैं। पुलिस के अनुसार उक्त व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अपहरण समेत उत्‍तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करके आज आठ आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव