लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड प्रोटोकॉल के तहत मनाया ईद-उल-अजहा का पर्व

By भाषा | Updated: July 21, 2021 14:35 IST

Open in App

लखनऊ 21 जुलाई उत्तर प्रदेश की मस्जिदों में ईद-उल-अजहा का त्योहार बुधवार को कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार सीमित संख्या में नमाज अदा कर मनाया गया। विभिन्न जिलों से मिली खबरों के मुताबिक कोविड महामारी के कारण ज्यादातर लोगों ने अपने घरों में ही त्योहार मनाया।

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल और सरकार के दिशा-निर्देशों पर अमल करते हुए इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली के नेतृत्व में लखनऊ की ऐतिहासिक ईदगाह पर 50 लोगों ने मास्क लगाकर नमाज अदा की और कोरोना महामारी के खात्मे और देश के विकास की दुआ मांगी। सामान्य तौर पर ईदगाह में धार्मिक सभाओं में ऐसे मौकों पर हजारों की भीड़ देखी जाती है। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार कोविड प्रोटोकॉल के तहत त्योहार मनाने के लिए एक परामर्श जारी किया था। सरकार ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा था कि कोविड के मद्देनजर बकरीद से संबंधित किसी भी आयोजन के लिए एक निश्चित समय में 50 से अधिक लोग किसी भी स्थान पर एकत्रित न हों और अपने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा था कि किसी गाय, ऊंट या अन्य प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी न दी जाए।

बयान के अनुसार इस मौके पर फरंगी महली ने कहा, ''मुसलमान कभी भी दूसरे धार्मिक त्योहारों के खिलाफ कोई भी बात नहीं कहते। इसलिए हम लोगों की भी ख्वाहिश है कि हमारे धार्मिक त्योहारों के खिलाफ कोई बयानबाजी न की जाए।''

उन्होंने कहा, ''धार्मिक महत्व के अलावा इस त्यौहार का संबंध बड़े पैमाने पर लोगों की आजीविका से है। कुर्बानी के जानवरों को बेचकर लगभग 20 लाख किसानों को रोजगार मिलता है और 40 करोड़ गरीबों को कई दिन का खाना मुफ्त मिलता है। इस त्यौहार पर करीब दस हजार करोड़ रुपये का कारोबार होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह