लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के चलते लगी पाबंदियों के मद्देनजर कश्मीर में मामूली तरीके से मनी ईद

By भाषा | Updated: May 13, 2021 11:27 IST

Open in App

श्रीनगर, 13 मई कश्मीर में ईद-उल-फितर का जश्न बृहस्पतिवार को मामूली ढंग से मनाया गया जहां नमाजियों ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए छोटे-छोटे समूहों में नमाज अदा कर रमजान के पाक महीने को विदा किया।

अधिकारियों ने बताया कि लगातार चौथी बार बड़ी मस्जिदों एवं दरगाहों में ईद की नमाज नहीं पढ़ी गई जहां पुलिस ने श्रीनगर शहर के अलावा पूरी घाटी के अधिकांश इलाकों में सख्त कर्फ्यू लगाया हुआ है।

उन्होंने बताया कि लोगों ने स्थानीय मस्जिदों में, छोटे समूहों में ईद की नमाज पढ़ी, अधिकतर ने एकदम सुबह-सुबह नमाज पढ़ी।

कई स्थानों पर, पुलिस ने मस्जिद प्रबंधन समितियों से लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल न करने और नमाज जल्द पूरी करने लेने को कहा।

कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोत्तरी के चलते घाटी में लॉकडाउन लगा हुआ है। घाटी में बुधवार को कर्फ्यू के समान प्रतिबंध लगा दिए गए थे।

मुस्लिम एक माह तक रोजे रखने के बाद रमजान के पाक महीने की समाप्ति पर ईश्वर को शुक्रिया कहने के लिए विशेष नमाज पढ़ते हैं।

यह लगातार चौथी बार है जब कश्मीर में ईद का जश्न साधारण ढंग से मनाया जा रहा है। पिछले साल, ईद-उल-जुहा की नमाज महामारी के चलते साधारण रही जबकि मई में कोविड के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से ईद-उल-फितर की नमाज नहीं पढ़ी जा सकी थी।

इससे पहले 2019 में ईद-उल-अजहा की नमाज कश्मीर में नहीं पढ़ी जा सकी थी क्योंकि अधिकारियों ने संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधान रद्द किए जाने के मद्देनजर सख्त कर्फ्यू लगा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है