लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संबंधी पाबंदी के चलते दिल्ली में ईद की रौनक रही फीकी

By भाषा | Updated: May 14, 2021 21:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई कोविड-19 के चलते पाबंदी लागू होने से दिल्ली में शुक्रवार को इस बार जामा मस्जिद का परिसर भी सूना रहा और लोगों ने घरों में ही ईद मनायी।

रमजान के पवित्र माह के समापन के बाद ईद के दौरान लोगों के पास अपने परिजनों और दोस्तों से मिलने का मौका होता है लेकिन इस बार सीमित मौजूदगी में ही लोगों को पर्व मनाना पड़ा।

जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने कहा कि महामारी के कारण त्यौहार की रौनक फीकी पड़ गयी।

बुखारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘इस साल लोग मुश्किलें झेल रहे हैं। रमजान और ईद पर आने वाली खुशियां भी इस बार गायब है। कुछ लोग बीमार हैं, कुछ लोगों ने दम तोड़ दिया। अगर पड़ोस में किसी की मौत हो, चाहे हिंदू की या मुसलमान की, यह आपको निजी तौर पर प्रभावित करना है।’’

उन्होंने कहा कि ईद पर लोग दिन भर लोगों से मिलते-जुलते रहते हैं लेकिन ‘‘इस बार हमने केवल फोन पर या कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए बातचीत की।’’

दिल्ली में रहने वाली छात्रा कुलसुम जहां ने कहा कि इस बार उसके घर पर एक भी मेहमान नहीं आए। जहां ने कहा, ‘‘आम तौर पर दिन भर अतिथि आते रहते हैं। तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। लेकिन इस साल ऐसा नहीं है। कोविड-19 की स्थिति बहुत खौफनाक है।’’

लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय राजधानी में सादगी से ही ईद मनायी गयी। पिछले साल मई में ईद-उल-फितर और जुलाई में ईद-उल-अजहा भी कोरोना वायरस महामारी के साये में ही मनायी गयी थी।

दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा आफरिदा स्नेहा वाज्बी ने कहा कि इस बार ना तो परिवार के लोगों से ना ही दोस्तों से मुलाकात हो पायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे