मिस्र ने भारत को भेजी 30 टन चिकित्सीय सामग्री

By भाषा | Updated: May 11, 2021 23:54 IST2021-05-11T23:54:27+5:302021-05-11T23:54:27+5:30

Egypt sent 30 tons of medical supplies to India | मिस्र ने भारत को भेजी 30 टन चिकित्सीय सामग्री

मिस्र ने भारत को भेजी 30 टन चिकित्सीय सामग्री

नयी दिल्ली 11 मई कोविड-19 महामारी की दूसरी भयावह लहर का सामना कर रहे भारत की मदद के लिए मिस्र ने 300 ऑक्सीजन सिलेंडर, 50 ऑक्सीजन सांद्रक और रेमडेसिविर दवा की आठ हजार शीशियों समेत 30 टन चिकित्सीय सामग्री भेजी है।

यह चिकित्सीय सामग्री तीन विमानों के जरिए मंगलवार को दिल्ली पहुंची।

मिस्र के दूतावास ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि कोविड-19 के खिलाफ जारी लड़ाई में मिस्र भारत के साथ खड़ा है। राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी के दिशानिर्देशों के तहत भारत को 30 टन चिकित्सीय सहायता मुहैया कराई गयी है।

मिस्र की ओर से भेजी गयी चिकित्सीय सहायता की खेप नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची। इस अवसर पर भारत में मिस्र के राजदूत हेबा अलमारिसी भी मौजूद रहे।

इस बीच, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि गैलिएड साइंसेज की ओर से भेजे गए रेमडेसिविर दवा की 78,595 शीशियां मंगलवार को मुंबई पहुंची। रेमडेसिविर दवा का इस्तेमाल कोविड-19 के गंभीर रूप से बीमार मरीजों के इलाज में किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Egypt sent 30 tons of medical supplies to India

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे