लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में 'इगास' मनाया गया

By भाषा | Updated: November 14, 2021 21:21 IST

Open in App

देहरादून, 14 नवंबर दिवाली के 10 दिन बाद मनाए जाने वाला ‘इगास या बूढी दिवाली’ का पर्व रविवार को उत्तराखंड में पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया।

राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों को शुभकामनाएं और बधाई दी। इस मौके पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने कहा कि इगास का पर्व सभी लोगों के जीवन में खुशी और समृद्धि लाए।

इस पर्व को पहाड़ी संस्कृति की विरासत बताते हुए राज्यपाल ने स्थानीय त्योहारों और संस्कृति के संरक्षण की जरूरत बताई और कहा कि खास तौर पर राज्य के युवाओं को इस दिशा में मिलकर काम करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने इस पर्व पर पिथौरागढ़ जिले में स्थित अपने पैतृक गांव हड़खोला में पूजा अर्चना की। सोशल मीडिया पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए धामी ने लिखा, ‘‘लोकपर्व 'इगास'/ 'बूढ़ी दिवाली' उल्लास और प्रकाश का प्रतीक है। आज इस पर्व पर अपने पैतृक गांव हड़खोला में पूजा-अर्चना की। मैंने ईश्वर से प्रदेश की खुशहाली और सुख-शांति की कामना की।’’ उन्होंने इस अवसर की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी भी इगास मनाने के लिए पौड़ी जिले में अपने पैतृक गांव नकोट पहुंचे और पूजा अर्चना की।

केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी इगास मनाया और लोगों को शुभकामनाएं दीं।

इगास पर लोगों ने अपने घरों के बाहर दिए जलाकर प्रकाश ​किया तथा पटाखे चलाए और भैला नृत्य किया। गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार ने इस साल इगास के मौके पर सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे