लाइव न्यूज़ :

पानी की बर्बादी रोकने के लिये होंगे पुरजोर प्रयास: भूजल मंत्री डॉ. महेश जोशी

By भाषा | Updated: November 24, 2021 15:15 IST

Open in App

जयपुर, 24 नवंबर राजस्थान के नवनियुक्त जलदाय एवं भूजल मंत्री डॉ. महेश जोशी ने बुधवार को कहा कि उनके विभाग का पूरा ध्यान प्रदेश की जनता को निर्बाध, नियमित और पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने पर रहेगा।

जोशी ने बुधवार के शासन सचिवालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि विभाग का पूरा ध्यान प्रदेश में जनता को निर्बाध, नियमित और पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने पर है साथ ही पानी की बर्बादी को रोकने के लिए पुरजोर प्रयास किए जाएंगे।

उल्लेखीय है कि अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में सरकारी मुख्य सचेतक रहे डॉ महेश जोशी को मंत्रिमंडल पुनर्गठन में जलदाय एवं भूजल मंत्री बनाया गया है। जोशी ने डॉ बी डी कल्ला की जगह ली है। कल्ला को शिक्षा मंत्री (प्राथमिक और माध्यमिक) बनाया गया है।

डॉ. जोशी ने कहा कि कई स्थानों पर पाइपलाइन में रिसाव के कारण जितना पानी उपयोग में आता है, उससे कहीं अधिक बर्बाद हो जाता है। इसके लिए जयपुर सहित प्रदेश में जहां भी पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन पुरानी हो गई हैं, उन्हें बदलकर पेयजल के अपव्यय को रोकने के लिए ठोस रणनीति के साथ कार्य किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर