लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में आंतकियों की जघन्य गतिविधियों पर लगाम लगाने के प्रयास तेज किए जाएंगे: डीजीपी

By भाषा | Updated: June 25, 2021 20:35 IST

Open in App

रियासी (जम्मू-कश्मीर), 25 जून जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को जोर देकर कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय आतंकवादियों की संख्या ‘कम’ हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकवादियों और उनके जघन्य कृत्यों पर लगाम लगाने के प्रयासों को और मजबूत किया जाएगा।

सिंह ने यह टिप्पणी रियासी जिले में 604 प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों की सत्यापन सह पासिंग आउट परेड की अध्यक्षता करने के बाद की।

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘पूर्व की तुलना में सक्रिय आतंकवादियों (कश्मीर में)की संख्या में कमी आई है। आने वाले दिनों में इनकी संख्या को और कम करने के प्रयासों को मजबूत किया जाएगा।’’

कश्मीर घाटी में कुल आतंकवादी घटनाओं और उनके द्वारा आम नागरिकों और पुलिस को निशाना बनाए जाने के सवाल पर डीजीपी ने कहा,‘‘यह एकतरफा लड़ाई नहीं है। इलाके में जब 200 से अधिक सशस्त्र आतंकवादी होंगे, तो ऐसा नहीं होगा जब आप (सुरक्षा बल) उनसे लड़े (मुठभेड़) तो वे ही मरते रहें।’’

उन्होंने कहा,‘‘ऐसा नहीं है कि वे आतंकवादी गतिविधि नहीं करेंगे। हमारी कोशिश उनकी गतिविधियों को खत्म करना और आतंकवाद को नियंत्रित करना है।’’

‘ऑपरेशन ऑल आउट’ के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि पूर्व में उठाए गए कदमों को और विस्तारित किया जाएगा ताकि आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत किया जा सके और आतंकवादियों की जघन्य गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके। ऑपरेशन ऑल आउट सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खात्मे के लिए शुरू किया था।

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती द्वारा घाटी में बड़े पैमाने पर उत्पीड़न और लोगों के हिरासत में लिए जाने के आरोपों पर सिंह ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के नेताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया मुलाकात की पृष्ठभूमि में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सवाल पर भी कोई टिप्पणी नहीं की।

प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बदलाव की बयार बह रही है और बदले माहौल में उनकी भूमिका और ड्यूटी करने की जिम्मेदारी अहम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू