लाइव न्यूज़ :

चक्रवात ‘यास’ के बाद झारखंड में टीकाकरण अभियान में तेजी के प्रयास

By भाषा | Updated: May 30, 2021 00:13 IST

Open in App

रांची, 29 मई झारखंड में कोविड-19 रोधी टीके की 8,24,970 खुराकें उपलब्ध हैं और राज्य सरकार इस सप्ताह आये चक्रवाती तूफान ‘यास’ के गुजरने के बाद टीकाकरण अभियान में तेजी लाने की तैयारी में है।

झारखंड के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य अरुण कुमार सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि राज्य में वर्तमान में 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए कोविड-19 रोधी टीके की कुल 6,70,880 खुराकें उपलब्ध हैं जबकि 18 वर्ष से 45 वर्ष उम्र के लोगों के लिए कुल 1,54,090 खुराकें हैं।

उन्होंने बताया कि इस सप्ताह राज्य में आये चक्रवाती तूफान ‘यास’ के चलते पिछले तीन दिनों में कई इलाकों में टीकाकरण अभियान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। खराब मौसम के चलते कई स्थानों पर टीकाकरण स्थगित भी करना पड़ा लेकिन अब राज्य में टीकाकरण अभियान की गति बढ़ायी जायेगी।

राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के लिए कुल 56,674 नमूनों की जाँच की गई, जिनमें 687 मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इस दौरान 1982 लोग ठीक हो गए।

कोविड-19 से राज्य में पिछले 24 घंटे में 19 लोगों की मृत्यु हुई तथा वर्तमान में कुल 11,783 उपचाराधीन मामले हैं।

राज्य में अब तक कुल 3,35,417 लोग संक्रमित पाए गए हैं तथा अब तक कुल 4,945 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा