लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गौतम बुद्ध नगर में सुरक्षा की व्यवस्था चाक-चौबंद करने के प्रयास तेज

By भाषा | Updated: August 14, 2021 09:42 IST

Open in App

नोएडा, 14 अगस्त स्वतंत्रता दिवस एवं अन्य त्योहारों पर जनपद गौतम बुद्ध नगर की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस के आला अधिकारी और कर्मी जनपद की विभिन्न सीमाओं, होटलों, गेस्ट हाउस, मॉल, भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा मेट्रो स्टेशन पर सघन जांच कर रहे हैं।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया कि आगामी स्वतंत्रता दिवस और अन्य त्योहारों के दृष्टिगत अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था लव कुमार ने शुक्रवार की देर रात 10 बजे से 12 बजे तक विशेष जांच अभियान चलाकर, जनपद के होटलों ,गेस्ट हाउसों आदि में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कमिश्नरी गौतम बुद्ध नगर के तीनों ज़ोन के सभी थानाक्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले होटलों, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं और ठहरने के सार्वजनिक स्थलों की जांच की। अभियान के दौरान पुलिस ने इन स्थानों के प्रविष्टि रजिस्टर तथा जिन आगन्तुकों ने कमरा बुक किया है, उनके बारे में पूछताछ की तथा संदिग्ध के पहचान-पत्र भी जांचे। साथ ही रिसेप्शन पर मौजूद व्यक्तियों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के आने या शंका होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया।

उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस जैसे विशेष मौके पर सुरक्षा-व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए जांच अभियान में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) नोएडा, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा और संबंधित अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) ने अपने थाना क्षेत्रों में इस अभियान में शामिल पुलिस बल का नेतृत्व किया।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि शनिवार सुबह से ही गौतम बुद्ध नगर पुलिस दिल्ली से सटी सभी सीमाओं पर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। आज भी कोई भारी वाहन उत्तर प्रदेश से दिल्ली की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा। मार्गों को परिवर्तित करने के कारण जाम की स्थिति न बने पुलिस का यही प्रयास रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों