लाइव न्यूज़ :

नोएडा में सुपरटेक के दोनों अवैध टावर को गिराने की कवायद शुरू

By भाषा | Updated: September 15, 2021 01:08 IST

Open in App

नोएडा, 14 सितंबर नोएडा के सेक्टर-93-ए में सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट हाउसिंग सोसाइटी में बने दोनों अवैध टावर को गिराने की कवायद शुरू हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्‍थान (सीबीआरआई) की एक टीम ने सोमवार को दोनों टावर की जांच की। मुआइना करने के बाद टीम ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। इन इमारतें को गिराने के लिए तीन केंद्रीय एजेंसियों से मंजूरी लेनी होगी। इमारतों से निकलने वाले मलबे का दोबारा इस्तेमाल किया जाएगा।

सीबीआरआई ने इन दोनों टावर के साथ-साथ आसपास की दूसरी रिहायशी इमारतों का स्ट्रक्चर, फाउंडेशन का नक्शा मांगा है। सीबीआरआई, नक्शे के आधार पर करीब एक सप्ताह में टावर को गिराने की कार्य योजना तैयार करके नोएडा प्राधिकरण को देगी। टीम इस परियोजना के मानचित्र और कुछ जरूरी दस्तावेज अपने साथ ले गई है। उच्चतम न्यायालय ने 30 नवंबर तक दोनों अवैध टावर को ध्वस्त करने का आदेश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं