ओडिशा को पर्यटन में देश के तीन शीर्ष राज्यों में लाने का प्रयास : पाणिग्रही

By भाषा | Updated: February 3, 2021 21:56 IST2021-02-03T21:56:01+5:302021-02-03T21:56:01+5:30

Efforts to bring Odisha to three top states of the country in tourism: Panigrahi | ओडिशा को पर्यटन में देश के तीन शीर्ष राज्यों में लाने का प्रयास : पाणिग्रही

ओडिशा को पर्यटन में देश के तीन शीर्ष राज्यों में लाने का प्रयास : पाणिग्रही

जयपुर, तीन फरवरी ओडिशा के पर्यटन और सांस्कृतिक मंत्री ज्योति प्रकाश पाणिग्रही ने बुधवार को कहा कि ओडिशा सरकार राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में देश के तीन शीर्ष राज्यों में लाने के लिये कड़ी मेहनत कर रही है।

उन्होंने यहां कहा कि ओडिशा के पुरी जगन्नाथ और लिंगराज के पुनरू:द्धार से पर्यटन सबसे आगे आया है और ओडिशा में पर्यटन की प्रचुर संभावनाएं है। उनके अनुसार पर्यटन के मामले में राजस्थान और ओडिशा दोनों को ईश्वर का वरदान मिला हुआ है।

वह यहां ‘‘ओडिशा पर्यटन रोडशो 2021’’ के उदृघाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोंधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन फिक्की और ओडिशा पर्यटक के संयुक्त तत्तावधान में किया गया था।

पाणिग्रही कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने की दिशा में संस्कृति और परंपराएं भी प्रमुख योगदान देती है और ओडिशा की संस्कृति 2000 वर्ष से अधिक पुरानी है। राज्य अपने शास्त्रीय नृत्य- ओडिसी ओर गोटीपुआ के लिये प्रसिद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Efforts to bring Odisha to three top states of the country in tourism: Panigrahi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे