लाइव न्यूज़ :

सेक्स स्कैंडल मामले में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस प्रमुख पर आरोप लगाने के प्रयास: युवा कांग्रेस

By भाषा | Updated: March 28, 2021 18:34 IST

Open in App

मंगलुरु, 28 मार्च युवा कांग्रेस नेता मिथुन राय ने रविवार को आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री रमेश जरकीहोली की कथित संलिप्तता वाले वीडियो विवाद में विशेष जांच दल (एसआईटी) की मदद से कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डी के शिवकुमार पर आरोप लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

एसआईटी कथित सेक्स स्कैंडल मामले की जांच कर रही है।

राय ने यहां कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में आगामी उप-चुनावों की पृष्ठभूमि में यह प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार द्वारा आयोजित किया गया संवाददाता सम्मेलन एसआईटी द्वारा प्रायोजित था।

राय ने कहा कि पीड़िता का बयान उसके परिवार की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण है और यह कि आरोपी जरकीहोली सबूतों को नष्ट करने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय, एसआईटी अधिकारी मामले को पलटने की योजना बना रहे हैं।

राय ने कहा कि पीड़ित परिवार ने एसआईटी के कहने पर बयान जारी किए हैं।

उन्होंने साथ ही कहा कि जब तक मामले में जरकीहोली को गिरफ्तार नहीं किया जाता, कांग्रेस अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह