लाइव न्यूज़ :

बंगाल में ‘हिंसा के माहौल’ को समाप्त करने के प्रयास होने चाहिए : गोयल

By भाषा | Updated: February 19, 2021 20:07 IST

Open in App

कोलकाता, 19 फरवरी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक रेलवे स्टेशन पर पश्चिम बंगाल के एक मंत्री पर हाल ही में हुए बम हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए शुक्रवार को राज्य में "हिंसा के माहौल" को खत्म किए जाने का आह्वान किया।

पश्चिम बंगाल के श्रम राज्य मंत्री जाकिर हुसैन बुधवार रात मुर्शिदाबाद जिले में एक रेलवे स्टेशन पर बम हमले में घायल हो गए थे।

रेल मंत्री गोयल ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि हिंसा के माहौल को खत्म करने के लिए प्रयास किए जाएंगे जिससे पश्चिम बंगाल के लोग शांति से रह सकें और प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़े।"

उन्होंने राज्य में दक्षिण पूर्व रेलवे और पूर्व रेलवे की राज्य में कई परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उद्घाटन करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग प्रगति और औद्योगिक विकास चाहते हैं।

उन्होंने कहा, "हमें राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मिल-जुल कर काम करना होगा।"

गोयल ने सियालदह स्टेशन पर यात्रियों के लिए एक लाउंज और अन्य सुविधाओं का भी उद्घाटन किया।

मंत्री ने कहा कि दिसंबर 2023 तक भारतीय रेल का पूरा नेटवर्क बिजली पर आधारित हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगले चरण में, 2030 तक रेलवे में केवल नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग किया जाएगा ताकि शून्य प्रदूषण हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया