लाइव न्यूज़ :

मुल्लापेरियार बांध मुद्दे को मैत्रीपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए प्रयास जारी: केरल के राज्यपाल

By भाषा | Updated: October 26, 2021 14:24 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 26 अक्टूबर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मंगलवार को कहा कि मुल्लापेरियार में ‘कुछ नया करने की जरूरत है’ क्योंकि मौजूदा बांध बहुत पुराना है और लोग इस मामले का मैत्रीपूर्ण समाधान तलाश करने पर काम कर रहे हैं।

राज्यपाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं समझता हूं कि सभी को पहले से यह पता है कि यह बहुत पुराना बांध है। इसलिए कुछ नया करने की जरूरत है। लेकिन इस संबंध में सौहार्दपूर्ण समझौता कैसे किया जाए, यह एक ऐसी चीज है, जिस पर लोग काम कर रहे हैं। जब भी कोई जल विवाद होता है तो न्यायपालिका भी इसमें शामिल होती है।’’

इस एक सदी से ज्यादा पुराने बांध में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और आज सुबह नौ बजे तक जलस्तर 137.60 फुट तक पहुंच गया।

राज्यपाल का यह बयान उच्चतम न्यायालय द्वारा पर्यवेक्षी समिति को मुल्लापेरियार बांध में अधिकतम जल स्तर को लेकर ‘दृढ़ निर्णय’ लेने का निर्देश देने के एक दिन बाद आया है।

विधानसभा में सोमवार को एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री पी विजयन ने कहा कि सरकार केंद्र और अन्य के विरोध के बाद भी मुल्लापेरियार में एक नया बांध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस बांध का निर्माण केरल के इडुक्की जिले में पेरियार नदी पर 1895 में किया गया था। इसका संचालन तमिलनाडु सरकार सिंचाई और बिजली उत्पादन संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए करती है। केरल सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए एक नए बांध निर्माण पर जोर देता है जबकि तमिलनाडु सरकार का कहना है कि इसका ढांचा काफी मजबूत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल