लाइव न्यूज़ :

असम के साथ सीमा विवाद को सुलझाने के प्रयास जारी : मिजोरम मंत्री

By भाषा | Updated: September 9, 2021 16:36 IST

Open in App

आइजोल, नौ सितंबर मिजोरम के गृह मंत्री लालचामिलाना ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में कहा कि मिजोरम सरकार ने पड़ोसी राज्य असम के साथ पुराने सीमा विवाद को सुलझाने के लिए रणनीति तैयार की है और व्यापक तौर पर प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 2018 में राज्य सीमा का अध्ययन और आकलन करने के लिए एक कोर समिति गठित की थी। मंत्री ने कहा कि 2019 में मुख्य सचिव लालनुमाविया चुआनोग की अध्यक्षता में समिति का पुनर्गठन किया गया। कांग्रेस विधायक दल के नेता जोडिंटलुआंगा राल्ते के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोर समिति अभी अध्ययन कर रही है और असम से राज्य की लगती सीमा से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों और मानचित्र जमा कर उसका विश्लेषण कर रही है।

उन्होंने बताया कि सीमा मुद्दे पर राज्य सरकार एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी कर चुकी है और केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुसार केंद्र को एक रिपोर्ट सौंपी है।

बुधवार को गृह मंत्री ने विधानसभा में दावा किया था कि असम ने अतिक्रमण किया है और मौजदा समय में कोलासिब जिले के कम से कम 20 किसानों की जमीन के बड़े इलाके पर कब्जा कर रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां