लाइव न्यूज़ :

वार्षिक अमरनाथ यात्रा को तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित बनाने के प्रयास जारी: उपराज्यपाल

By भाषा | Updated: December 12, 2021 22:44 IST

Open in App

जम्मू, 12 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि हिमालय में अमरनाथ के 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर की वार्षिक यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए ‘आरामदायक, आधुनिक और सुरक्षित’ बनाने के वास्ते निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन पवित्र गुफा की यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के अलावा ‘लंगरों और भंडारों (सामुदायिक रसोई सेवा प्रदाता) की सुविधा के लिए भी प्रतिबद्ध है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि उपराज्यपाल ‘लंगरों और भंडारों’ के विभिन्न संघों के सदस्यों के साथ बातचीत कर रहे थे, जो यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सेवा करते हैं।

यात्रा गर्मियों में दक्षिण कश्मीर में पहलगाम और मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के बालटाल के मार्गों से होती है।

अधिकारी ने बताया कि श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर संगठन (एसएबीएलओ) और श्री अमरनाथ यात्रा भंडारा संगठन (एसएवाईबीओ) का प्रतिनिधित्व करने वाले 20 सदस्यों ने दिल्ली में उपराज्यपाल से मुलाकात की और यात्रा के सुचारू संचालन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘पवित्र यात्रा करुणा, आध्यात्मिकता, सेवा और शांति का प्रतीक है। यात्रा को अधिक आरामदायक, आधुनिक और तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।’’

प्रवक्ता ने बताया कि सिन्हा ने पिछले दो वर्षों में यात्रियों के लिए सुविधाओं में सुधार और बुनियादी ढांचे के विकास के बारे में संघों के प्रतिनिधियों को सूचित किया।

उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने इस बात पर गौर किया कि तीर्थयात्रियों को गुफा मंदिर में जाने के लिए बेहतर भोजन और ठहरने की सुविधा प्रदान करने के लिए तीन यात्री निवास बनाए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू