लाइव न्यूज़ :

यमुना नदी को गंगा के समान अविरल एवं निर्मल बनाने के प्रयास जारी: महेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: June 12, 2021 00:32 IST

Open in App

मथुरा, 11 जून उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने कहा है कि यमुना नदी को गंगा के समान ही अविरल एवं निर्मल बनाने के लिए ‘नमामि गंगे’ परियोजना के तहत बड़े पैमाने पर प्रयास किए जा रहे हैं।

बाढ़ नियंत्रण के संबंध में कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने मथुरा आये मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि यमुना की धारा को वर्षपर्यंत बरकरार बनाए रखने के लिए राज्य सरकार बड़े स्तर पर कार्य करा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत गंगा के समान ही यमुना में भी गिरने वाले सभी नालों को मलजल शोधन संयंत्रों से जोड़ रही है जिससे वह हर प्रकार के प्रदूषण से बच सके। उन्होंने कहा कि इसके अलावा यमुना को निरंतर जलयुक्त बनाए रखने के लिए उसमें अतिरिक्त जल के प्रवाह के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

सिंह ने बताया कि यदि हर वर्ष आने वाली बाढ़ से होने वाले नुकसान को बचाने के लिए समय पर कार्य कराए जाएं तो जान एवं माल के बड़े नुकसान को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यही यह सरकार कर रही है।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ ने इस वर्ष जनवरी में ही बाढ़ नियंत्रण के उपायों पर काम कराने के लिए प्रचुर राशि जारी कर दी थी जिससे बाढ़ नियंत्रण संबंधी अधिकांश कार्य पूर्ण कराए जा चुके हैं तथा शेष अब अंतिम चरण में हैं जो बारिश शुरु होने से पूर्व ही पूरे करा लिए जाएंगे।

उन्होंने आश्वस्त किया कि देवरहा बाबा आश्रम को बाढ़ से बचाने के लिए योजना पर कार्य कराया जा रहा है जो जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी इस संबंध में आवश्यक निर्देश मौक पर दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए, पीएम मोदी...

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारतउमर अब्दुल्ला ने बताया कैसे एक ठुकराई हुई लड़की ने पुलिस से अपने एक्स- बॉयफ्रेंड के बारे में शिकायत की और फिर हुआ दिल्ली ब्लास्ट की साज़िश का पर्दाफ़ाश

भारत अधिक खबरें

भारत'आप यहां चुनाव के लिए हैं, हम यहां देश के लिए हैं': प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी, बीजेपी पर हमला किया

भारतटीएमसी सांसद ने PM मोदी द्वारा बंकिम चंद्र को ‘बाबू’ की जगह ‘दा’ कहने पर जताई आपत्ति, प्रधानमंत्री को भाषण के बीच में रोका, VIDEO

भारतपहले LOC पर आग लगाओ, बारूदी सुरंगें नष्ट करो, फिर आतंकियों को धकेलने का रास्ता बनाओ: घुसपैठ के लिए पाक सेना के नए हथकंडे

भारतमुकदमों की अंबार से दबी बिहार की अदालतें, 36 लाख से अधिक लंबित मुकदमों के कारण समय पर नहीं मिल पा रहा है लोगों को न्याय

भारतजन संस्कृतिक मंचः 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती, 15 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन