लाइव न्यूज़ :

सीमापार से जम्मू कश्मीर में शांति, विकास प्रक्रिया बाधित करने के प्रयास चल रहे हैं: उप राज्यपाल

By भाषा | Updated: October 22, 2021 01:37 IST

Open in App

श्रीनगर, 21 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस केंद्रशासित प्रदेश में शांति और विकास प्रक्रिया को बाधित करने के लिए सीमापार से कोशिश की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आतंकवाद का पूरी तरह सफाया होने तक चैन से नहीं बैठेगी।

सिन्हा ने कहा कि प्रशासन जम्मू कश्मीर के सांप्रदायिक ताने-बाने और सामाजिक सौहार्द को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, ‘‘पड़ोसी देश द्वारा जम्मू कश्मीर में शांति और विकास की प्रक्रिया को अवरुद्ध करने के प्रयास किये जा रहे हैं। हमारे बहादुर सुरक्षा बल हर आतंकी खतरे को समाप्त कर देंगे।’’

वह यहां जेवान में सशस्त्र पुलिस कॉम्प्लैक्स में पुलिस दिवस परेड को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने सभ्य समाज तथा सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई में एक सुर में अपनी आवाज मुखर करने का आह्वान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां