लाइव न्यूज़ :

चीनी जल क्षेत्र में फंसे भारतीय नाविकों को वापस लाने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 14, 2021 21:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पिछले करीब चार महीने से चीनी जलक्षेत्र में फंसे एक मालवाहक जहाज के 16 भारतीय नाविकों को वापस लाने के लिये चीन के साथ करीबी समन्वय बनाये हुए हैं।

चीनी जल क्षेत्र में दो मालवाहक जहाजों के 39 भारतीय नाविकों में से एमवी जग आनंद पर फंसे 23 नाविक भारत लौट रहे हैं ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘एम वी अनास्तासिया के संबंध में हम चीनी अधिकारियों के साथ करीबी समन्वय बनाये हुए हैं, जो लंगर पर चालक दल के बदलाव को प्रभावी बनाने के लिये मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को अंतिम रूप दे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि जैसे ही इसके बारे में चीनी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त होगी, वैसे ही कंपनी द्वारा चालक दल में बदलाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाये जाने की उम्मीद है ।

प्रवक्ता ने कहा कि विदेश मंत्रालय और चीन स्थित भारतीय मिशन दोनों जहाजों पर भारतीय चालकों के दल के बदलाव के मुद्दे को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।

श्रीवास्तव ने कहा कि एमवी जग आनंद के मालिक ग्रेट इंस्टर्न शिपिंग कंपनी ने सूचित किया है कि उन्होंने जापान के चिबा में चालक दल में बदलाव करने का फैसला किया है, जहां चालक दल के 23 सदस्यों को बदला जायेगा । इसके बाद उन्हें हवाई मार्ग से तोक्यो से भारत उनके गृह नगर लाया जायेगा।

गौरतलब है कि केंद्रीय जहाजरानी मंत्री मनसुख मांडविया ने नौ जनवरी को कहा था कि एमवी जग आनंद जहाज पर सवार नाविक इस सप्ताह भारत पहुंचेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू