लाइव न्यूज़ :

मराठाओं को आरक्षण उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयास : महाराष्ट्र सरकार

By भाषा | Updated: May 28, 2021 20:40 IST

Open in App

मुंबई, 28 मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सांसद संभाजी छत्रपति से शुक्रवार को कहा कि मराठा समुदाय को आरक्षण उपलबध कराने के लिए राज्य सरकार ने अपने प्रयासों को रोका नहीं है।

भाजपा के राज्यसभा सदस्य ने उच्चतम न्यायालय के पांच मई के निर्णय के बाद मुद्दे पर चर्चा करने के लिए ठाकरे से मुलाकात की।

शीर्ष अदालत ने नौकरियों और शिक्षा में मराठाओं को दिए गए आरक्षण को निरस्त कर दिया था।

बैठक में मौजूद रहे राज्य के लोकनिर्माण मंत्री अशोक चव्हाण ने ट्वीट किया, ‘‘चर्चा सकारात्मक रही और ठाकरे ने स्पष्ट किया कि सरकार का रुख समुदाय को न्याय सुनिश्चित करने का है और इस दिशा में सभी प्रयास किए जा रहे हैं।’’

मराठा आरक्षण मुद्दे पर मंत्रिमंडल की एक उप-समिति के प्रमुख चव्हाण ने कहा कि शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार ने आरक्षण बहाल कराने के प्रयासों को छोड़ा नहीं है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि संबंधित आरक्षण कानून राज्य की भाजपा सरकार के तहत लाया गया था, लेकिन अब भगवा दल इसे बहाल कराने के लिए कुछ नहीं कर रहा है और केवल आंदोलन शुरू करने की धमकी दे रहा है।

राज्य सरकार ने उच्चतम न्यायालय के निर्णय के विश्लेषण के लिए उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश दिलीप भोसले के नेतृत्व में आठ सदस्यीय एक समिति गठित की है जिसके 31 मई तक रिपोर्ट सौंपने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां