लाइव न्यूज़ :

चाय बागान क्षेत्रों में टीकाकरण दर बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा : असम के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: July 13, 2021 20:40 IST

Open in App

गुवाहाटी, 13 जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि उनकी सरकार राज्य के चाय बागान क्षेत्रों में टीकाकरण दर बढ़ाने की कोशिश कर रही है, जहां कोविड​​-19 मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

सरमा ने कहा कि नौ स्थानों बिश्वनाथ, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप (मेट्रो), लखीमपुर, नगांव, सोनितपुर और शिवसागर जिले में वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, जहां संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इनमें से सात जिलों को पूर्ण निषिद्ध क्षेत्र के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

पिछले 10 दिनों में गोलाघाट में 2,430, कामरूप मेट्रो में 1,899, जोरहाट में 1,761, लखीमपुर में 1,562, सोनितपुर में 1,543, डिब्रूगढ़ में 1,122, शिवसागर में 1,005, नगांव में 9,63 और विश्वनाथ में 896 मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने कहा कि इन नौ जिलों में देशी शराब उत्पादक इकाइयां प्रमुख ‘हॉटस्पॉट’ के रूप में उभरी हैं और मुख्यमंत्री ने ऐसी सभी इकाइयों को नष्ट करने का आदेश दिया है।

सरमा मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की बातचीत में शामिल हुए। सरमा ने पूर्व में अधिकारियों को इन जिलों में उन स्थानों की निगरानी के लिए ड्रोन तैनात करने का निर्देश दिया था, जहां भीड़ इकट्ठा होती है। सरमा ने मोदी से असम के लिए टीकों का आवंटन बढ़ाने का आग्रह किया ताकि राज्य पूरी आबादी के लिए अपने टीकाकरण लक्ष्य को जल्द से जल्द हासिल कर सके।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को चिकित्सकीय ऑक्सीजन की उपलब्धता, गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) बेड, पृथक-वास वार्ड और अन्य आवश्यकताओं के बारे में भी बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया