प्रयास किए जा रहे हैं कि भारत में संयुक्त राष्ट्र की भाषाओं में दक्ष टूरिस्ट गाइड हों: मंत्री
By भाषा | Updated: December 10, 2020 22:40 IST2020-12-10T22:40:32+5:302020-12-10T22:40:32+5:30

प्रयास किए जा रहे हैं कि भारत में संयुक्त राष्ट्र की भाषाओं में दक्ष टूरिस्ट गाइड हों: मंत्री
नयी दिल्ली, 10 दिसंबर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस बात के प्रयास किए जा रहे हैं कि भारत में ऐसे टूरिस्ट गाइड हों जो संयुक्त राष्ट्र की भाषाओं में दक्ष हों जिससे कि वे विदेशी पर्यटकों से आसानी से बात कर सकें।
संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाएं हैं जिनमें अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी और स्पैनिश शामिल हैं।
उन्होंने एसोसिएशन ऑफ बुद्धिस्ट टूर ऑपरेटर्स इंटरनेशनल कन्वेंशन का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘हमने फैसला किया है कि जहां भी एक लाख से अधिक विदेशी पर्यटक आते हैं और वे हिन्दी या अंग्रेजी में सहज नहीं हैं तो हम उनकी भाषा में पहचान सूचक बोर्ड लगाएंगे। कई बार बड़े समूह आते हैं तो हमारे पास उन भाषाओं को बोलने वाले पर्याप्त गाइड नहीं होते...अब प्रधानमंत्री के निर्देश पर भारतीय पर्यटन एवं प्रबंधन संस्थान कोशिश कर रहा है कि हमारे पास संयुक्त राष्ट्र की भाषाओं के गाइड हों।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।