लाइव न्यूज़ :

भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाने को ममता के नेतृत्व में गठबंधन बनाने का प्रयास हो रहा: अखिल गोगोई

By भाषा | Updated: August 8, 2021 16:21 IST

Open in App

गुवाहाटी, आठ अगस्त रायजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई ने रविवार को कहा कि 2024 में केंद्र की सत्ता से भाजपा को बेदखल करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में क्षेत्रीय दलों का गठबंधन बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

असम के निर्दलीय विधायक ने यह भी दावा किया कि बनर्जी ने उन्हें रायजोर दल का तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में विलय करने का निमंत्रण दिया है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य क्षेत्रीय ताकतों का एक संघ बनाना है और 2024 में नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए ममता बनर्जी को अपने नेता के रूप में पेश करना है।’’

गोगोई ने दावा किया कि बनर्जी ने उन्हें रायजोर दल का पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ दल में विलय होने पर टीएमसी की असम इकाई का अध्यक्ष पद देने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में फैसला उनकी पार्टी की कार्यकारिणी की दिन में होने वाली बैठक में किये जाने की संभावना है।

गोगोई ने कहा कि इस मुद्दे पर टीएमसी और रायजोर दल के बीच तीन दौर की बातचीत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos