लाइव न्यूज़ :

किसान नेताओं के साथ अगले दौर की शीघ्र बैठक बुलाने के प्रयास किए जा रहे हैं: केंद्रीय मंत्री

By भाषा | Updated: December 12, 2020 23:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के साथ बातचीत कर रहे केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों में शामिल केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने शनिवार को कहा कि गतिरोध खत्म करने के लिए आंदोलन के नेताओं के साथ अगले दौर की बैठक शीघ्र बुलाने की कोशिश की जा रही है।

किसान आंदोलन पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ चर्चा करने के बाद, प्रकाश ने पीटीआई-भाषा से कहा, "हम शीघ्र बैठक बुलाने की कोशिश कर रहे हैं... हम चर्चा कर रहे हैं। तारीख अभी तय नहीं की गई है।"

उन्होंने कहा, "आखिरकार, हमें बातचीत के माध्यम से इस मुद्दे को सुलझाना होगा। कोई और रास्ता नहीं है। वे (किसान) भी इस बारे में जानते हैं, हम भी जानते हैं।’’

उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी समय चर्चा के लिए तैयार है।

वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री एवं पंजाब से सांसद प्रकाश ने कहा कि केंद्र प्रदर्शनकारी किसानों के बारे में "चिंतित" है। साथ ही, उनसे चर्चा के लिए आगे आने का आग्रह किया।

उल्लेखनीय है कि हजारों किसान, जिनमें ज्यादातर पंजाब से हैं, 16 दिनों से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे तीन नये कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं।

केंद्र सरकार और 40 किसान संघों के नेताओं के बीच पिछले छह दौर की वार्ता बेनतीजा रही है। सरकार ने किसान नेताओं को विचार करने के लिए एक मसौदा प्रस्ताव भेजा था। लेकिन किसान नेताओं ने सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया तथा अपना विरोध और तेज कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट