लाइव न्यूज़ :

बड़े पैमाने पर टीकों के निर्माण के लिए प्रयास तेज किए जा रहे हैं: डीबीटी सचिव

By भाषा | Updated: April 21, 2021 19:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21अप्रैल केन्द्र सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीकों का उत्पादन बढ़ाने और उन्हें कम से कम समय में उपलब्ध कराने के लिए प्रयास तेज किए जा रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि भारत के पास कोविड-19 टीके के निर्माण के चार से पांच उम्मीदवार हैं वहीं तीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी पहले ही दे दी गई है।

बायोटेक्नोलॉजी विभाग की सचिव रेणु स्वरूप ने कहा कि ज़ायडस कैडिला, बायोलॉजिकल ई, जेननोवा और भारत बायोटेक के टीका उम्मीदवारों को 400 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता मुहैया कराई जा रही है।

स्वरूप का बयान ऐसे वक्त में आया है जब सरकार ने टीकाकरण अभियान का दायरा बढ़ाते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को टीका लगाने की मंजूरी दी।

स्वरूप ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,‘‘भारत में तीन टीके हैं, जिन्हें आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली है, ये हैं- सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) की कोविशील्ड, भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड की कोवैक्सीन और रूस का टीका स्पूतनिक-वी । इनके अलावा चार से पांच टीके क्लीनिकल परीक्षण में काफी आगे के चरण में हैं।’’

ज़ाइडस कैडिला का डीएनए टीका, बायोलॉजिकल ई का प्रोटीन सबयूनिट, जननोवा का एमआरएनए और भारत बायोटेक का एकल खुराक वाला टीका क्लीनिकल परीक्षण में काफी आगे के चरण में हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ बायोटेक्नोलॉजी विभाग ने इन टीकों के शुरुआती चरण में उम्मीदवारों को प्रौद्योगिकी, परामर्श और वित्तीय सहयोग मुहैया कराया है। अब कोविड सुरक्षा मिशन के तहत क्लीनिकल परीक्षण के आगे की चरण के लिए टीका उम्मीदवारों को करीब 400करोड. रुपए की वित्तीय सहायता मुहैया कराई जा रही है।’’

उन्होंने कहा कि डॉ. रेड्डीज सहित छह भारतीय कंपनियां सामूहिक रूप से रूस के टीके स्पूतिनक-वी की प्रति वर्ष 70 करोड़ खुराकों का उत्पादन करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया