लाइव न्यूज़ :

मधुमेह से पीड़ित कोविड-19 संक्रमित मरीजों के उपचार में औषधियों की प्रभावी भूमिका : अध्ययनकर्ता

By भाषा | Updated: November 13, 2020 16:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर मधुमेह के उपचार में कारगर साबित हो चुकी ‘एंटी-ऑक्सीडेटिव’ औषधि मधुमेह से पीड़ित कोविड-19 संक्रमित मरीजों के उपचार में सहायक हो सकती है । अनुसंधानकर्ताओं ने यह दावा किया है ।

हालांकि अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि इसके फायदों की पुष्टि के लिए जल्द बड़े स्तर पर प्रायोगिक परीक्षण किए जाने की जरूरत है। राष्ट्रीय जैवप्रौद्योगिकी सूचना केंद्र (एनसीबीआई) में प्रकाशित समीक्षा में उन्होंने कहा है, ‘‘एंटी-ऑक्सीडेटिव हर्बल औषधियों को मधुमेह से पीड़ित और कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के उपचार में सहायक के रूप में आजमाया जा सकता है। संक्रमण के प्रभाव को रोकने में भी इसकी उपयुक्त भूमिका हो सकती है। ’’

सीएसआईआर- राष्ट्रीय वनस्पति विज्ञान अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) के पूर्व वैज्ञानिक ए के एस रावत ने कहा, ‘‘कुछ जड़ी-बूटी या औषधि एंटी-ऑक्सीडेंट के तौर पर काम करते हैं और रक्त शर्करा का स्तर कायम रखते हुए मुक्त कण को नियंत्रित करते हैं।’’ उन्होंने गिलोय,दारुहरिद्रा, गुड़मार, मिथिका और मजीठ जैसी जड़ी-बूटियों के सत्व का इस्तेमाल कर विकसित मधुमेह की दवा बीजीआर-34 का हवाला दिया।

इस फॉर्मूला को केंद्रीय औषधीय एवं संगध पौधा संस्थान (सीआईएमएपी) के साथ तालमेल से एनबीआरआई द्वारा खास तौर पर विकसित किया गया है। पिछले साल काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) द्वारा स्वतंत्र तरीके से किए गए परीक्षण में बीजीआर-34 दवा को डायबिटीज टाइप-2 के इलाज में प्रभावी पाया गया है।

डॉक्टरों के मुताबिक मधुमेह से पीड़ित मरीजों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?