लाइव न्यूज़ :

प्रभावी एडिटिव से रॉकेट को और अधिक पेलोड अंतरिक्ष में ले जाने में मिल सकती है मदद

By भाषा | Updated: December 7, 2020 17:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर के वैज्ञानिकों ने रॉकेट के प्रणोदकों (प्रोपेलैंट) के लिए एक अत्यंत प्रभावशाली एडिटिव विकसित किया है जो ईंधन के प्रभावी भार को कम कर सकता है और इस कारण अंतरिक्ष में अधिक पेलोड ले जाये जा सकते हैं।

थर्मोकिमिका एक्टा नामक पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार नये किस्म के नैनो-एडिटिव रॉकेट की संचालन प्रणाली में इस्तेमाल ठोस प्रणोदकों के प्रदर्शन में अत्यंत विस्तार करता है।

कबीर जसुजा और चिन्मय घोरोई समेत अन्य अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार ठोस प्रणोदकों को उनके प्रज्ज्वलन की दर, प्रदर्शन को सुधारने तथा ईंधन की ऊर्जा अधिकतम करने के लिए अनेक एडिटिव की जरूरत होती है।

अमोनियम परक्लोरेट जैसे परंपरागत रूप से इस्तेमाल में लाये जाने वाले ईंधन को जहां प्रदर्शन सुधारने के लिए कई एडिटिव की जरूरत होती है, वहीं वैज्ञानिकों के अनुसार नया एडिटिव ईंधन के कुल भार का 30 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है।

ऐसे ही एक एडिटिव का नाम बोरोन है, लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार इसके प्रज्ज्वलित होने में बहुत देर लगती है और इसकी प्रज्ज्वलन दर कम होती है क्योंकि बोरोन ऑक्साइड की एक परत में तब्दील हो जाता है।

इस समस्या से उबरने के लिए जासुजा और आईआईटी गांधीनगर में शोधार्थी हरिनी गुप्ता ने एक प्रभावी बोरोन युक्त नैनो-एडिटिव तैयार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग