लाइव न्यूज़ :

मथुरा में नहीं दिखा ‘भारत बंद’ का असर, खुले रहे बाजार

By भाषा | Updated: September 27, 2021 18:50 IST

Open in App

मथुरा (उप्र), 27 सितंबर भारतीय किसान यूनियन सहित विभिन्न किसान संगठनों के आह्वान पर केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को आहूत किए गए ‘भारत बंद’ का मथुरा जनपद कोई खास असर देखने को नहीं मिला। किसान नेताओं ने जिन क्षेत्रों में अपने प्रयासों से बाजार बंद कराए, वे उनके जाने के बाद दोबारा खुल गए।

जिला प्रशासन ने भी संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आहूत भारत बंद का कोई खास असर न हो पाने पर राहत की सांस ली। अधिकारियों का कहना है कि जिले में रेल मार्ग सहित यमुना एक्सप्रेस-वे और राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन निर्बाध गति से जारी रहा और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने कहा कि जिले में किसानों के भारत बंद का कहीं भी कोई विशेष प्रभाव नहीं हुआ और जहां किसानों ने एक्सप्रेस-वे तथा हाईवे पर बंद लगाने का प्रयास किया, वहां उन्हें पुलिस ने ऊपर ही नहीं चढ़ने दिया। उन्होंने कहा कि किसानों के प्रभाव वाले सभी स्थानों पर देर रात से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि बलदेव-मथुरा, राया-मांट, राया-अलीगढ़, मांट-मथुरा व बाजना में स्थानीय मार्गों पर धरना प्रदर्शन कर किसान संगठनों के नेताओं ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह