लाइव न्यूज़ :

असम में सात महीनों बाद शैक्षिक संस्थान फिर से खुले

By भाषा | Updated: November 2, 2020 21:42 IST

Open in App

गुवाहाटी, दो नवम्बर असम में प्राथमिक विद्यालयों को छोड़कर सभी शिक्षण संस्थानों को कोविड-19 नियमों का पालन सुनिश्चित करते हुए सोमवार को फिर से खोला गया। ये संस्थान महामारी के कारण सात महीने से बंद थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कक्षा पांच तक के छात्रों के लिए कक्षाएं बंद रहीं, लेकिन कक्षा छह से छात्रों के लिए फिर से कक्षाओं की शुरूआत हुई।

राज्य में कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक, निजी शिक्षण संस्थान, सरकारी और निजी प्रशिक्षण और कोचिंग संस्थान सरकारी आदेश के अनुसार फिर से खुल गए।

संस्थानों के प्रमुखों के अनुसार उन्होंने सैनिटाइजेशन पर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन किया।

छात्रों, शिक्षकों और गैर-शिक्षक स्टॉफ को मास्क पहने हुए और सामाजिक दूरी बनाये रखने संबंधी नियमों का पालन करते हुए देखा गया।

छात्रों की उपस्थिति को अनिवार्य नहीं बनाया गया है और उन्हें ऑनलाइन कक्षाओं का चयन करने की स्वतंत्रता दी गई है। हालांकि जो छात्र कक्षाओं में आना चाहते है उन्हें एसओपी के अनुसार अपने अभिभावकों से अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की जरूरत होगी।

राज्य के शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘असम के लिए आज एक चुनौतीपूर्ण दिन है। स्कूलों और कॉलेजों को आज से फिर से खोल दिया गया है। मुझे स्कूलों को फिर से खोलने के इस फैसले पर दो राय के बारे में पता है।’’

सरमा ने चेताया कि यदि स्कूलों और कॉलेजों ने एसओपी का पालन नहीं किया तो सरकार का उद्देश्य असफल हो जायेगा।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह