लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए तेलंगाना में अस्थायी तौर पर बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान

By भाषा | Updated: March 23, 2021 20:44 IST

Open in App

हैदराबाद, 23 मार्च तेलंगाना में हाल के दिनों में कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए बुधवार से सभी शैक्षणिक संस्थान अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। यह घोषणा राज्य सरकार ने की है।

राज्य विधानसभा में शिक्षा मंत्री सबिता इंदिरा रेड्डी ने कहा कि बंद करने का आदेश सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों, होटल और गुरुकुल संस्थानों पर लागू होगा, लेकिन चिकित्सा कॉलेजों पर लागू नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।

मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी पर अभिभावकों ने चिंता जताई है और शैक्षणिक संस्थानों को अस्थायी रूप से बंद करने की मांग की है, जो दस महीने के अंतराल के बाद एक फरवरी से खुले थे।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के रोजाना मामलों में बढ़ोतरी के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात, छत्तीसगढ़ की सरकारें अपने राज्यों में शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने की घोषणाएं कर चुकी हैं।

रेड्डी ने कहा कि समीक्षा के बाद राज्य सरकार ने एहतियाती उपाय के तहत 24 मार्च से सभी शैक्षणिक संस्थानों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं