लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में शिक्षण संस्थान मध्य मई तक के लिए बंद

By भाषा | Updated: April 19, 2021 00:06 IST

Open in App

जम्मू, 18 अप्रैल कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने रविवार को कई कदमों की घोषणा की जिनमें 15 मई तक कॉलेज और विश्वविद्यालयों सहित सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करना भी शामिल है।

आधिकारिक आदेश के मुताबिक प्रशासन ने सामाजिक समागम पर भी पाबंदी लगाई है और विभिन्न बाजार संघों से कहा कि वे स्वेच्छा से दुकानों को अलग-अलग समय पर खोलने की व्यवस्था करें ताकि भीड़ से बचा जा सके।

ताजा दिशा-निर्देश जम्मू-कश्मीर में एक दिन में अब तक के सबसे अधिक 1,526 नए मामले आने के बाद जारी किए गए हैं। केंद्रशासित प्रदेश में अब तक 1,46,692 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

आदेश के मुताबिक उच्च शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में कोविड-19 की समीक्षा के लिए हुई बैठक में लिया गया।

इस महीने के शुरुआत के ही कई स्कूलों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के संक्रमित होने के बाद सभी सरकारी एवं निजी स्कूल बंद कर दिए गए थे और जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं, 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं या तो रद्द कर दी गई थीं या स्थगित कर दी गई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग