लाइव न्यूज़ :

बच्चों की रुचि एवं उम्र के हिसाब से पाठ्यक्रम तैयार कर शिक्षा दी जानी चाहिए: अनंदीबेन पटेल

By भाषा | Updated: October 18, 2021 16:56 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 18 अक्टूबर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि बच्चों की रुचि एवं उम्र के हिसाब से पाठ्यक्रम तैयार कर शिक्षा दी जानी चाहिए।

राज्यपाल ने सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में किट वितरण कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि सभी सुविधाएं सरकार उपलब्ध नहीं करा सकती, ऐसे में समृद्ध लोगों की भी यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वे अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आगे आएं।

राज्यपाल ने गुजरात में भूकंप से हुई तबाही का जिक्र करते हुए कहा कि भूकंप की वजह से तमाम स्कूल ध्वस्त हो गए थे। सरकार के आह्वान पर गुजरात के लोगों व समाजसेवी संस्थाओं ने आगे आकर स्कूलों के निर्माण में दिल खोलकर सहयोग दिया था।

उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर जिले के 1108 आंगनवाड़ी केंद्रों में शैक्षणिक साधन उपलब्ध कराने के लिए यहां के औद्योगिक घरानों, विश्वविद्यालय, कॉलेज, सामाजिक संस्थानों तथा प्रबुद्ध लोगों को भी आगे आना चाहिए। इस अवसर पर कई विश्वविद्यालयों, कॉलेजों तथा यहां की बड़ी कंपनियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर से सांसद डा. महेश शर्मा भी मौजूद थे।

कार्यक्रम के बाद राज्यपाल सेक्टर 62 स्थित अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी पहुंची, तथा उन्होंने वहां आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे