लाइव न्यूज़ :

शिक्षा विनियामकों का इस साल विलय होगा : एआईसीटीई अध्यक्ष सहस्रबुद्धे

By भाषा | Updated: March 18, 2021 21:35 IST

Open in App

चेन्नई, 18 मार्च अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (एआईसीटीई) के अध्यक्ष अनिल सहस्रबुद्धे ने बृहस्पतिवार को कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अहम सुधार खासकर विभिन्न विनियामकों को मिलाकर भारतीय उच्च शिक्षा आयोग (एचईसीआई) का गठन इस साल हो जाएगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के तहत एचईसीआई उच्च शिक्षा के लिए एक बहुत बड़ा संगठन होगा।

सहस्रबुद्धे ने यहां कहा, ‘‘अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् (एनसीटीई) का विलय करके एचईसीआई का गठन किया जाएगा। यह इस साल प्रभाव में आ जाएगा। ’’

‘‘तकनीकी शिक्षा का फिर से रूप तय करने और एनईपी के क्रियान्वयन की अनुमोदन प्रक्रिया की अहम बातें’’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्होंने कहा कि एनईपी में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संस्थानों के फायदे की कई बातें हैं।

उन्होंने मीडिया के एक वर्ग पर इस बात को लेकर ‘भ्रम’ फैलाने का आरोप लगाया कि अभियांत्रिकी या प्रोद्यौगिकी में स्नातक करने के लिए गणित, भौतिकी एवं रसायनशास्त्र अनिवार्य नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ये बिल्कुल मूलाधार हैं।’’ उन्होंने कहा कि इनके बिना कोई भी अभियांत्रिकी की शिक्षा पूरी कर ही नहीं सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान