लड़कों को मूल्यों की शिक्षा देना समय की मांग : किरण बेदी

By भाषा | Published: December 3, 2019 05:29 AM2019-12-03T05:29:02+5:302019-12-03T05:29:02+5:30

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने सोमवार को कहा कि समाज में माता-पिता सिर्फ लड़कियों पर नियंत्रण रखना जानते हैं,

Education of boys is the need of the hour: Kiran Bedi | लड़कों को मूल्यों की शिक्षा देना समय की मांग : किरण बेदी

लड़कों को मूल्यों की शिक्षा देना समय की मांग : किरण बेदी

Highlightsबच्चों को सिर्फ परीक्षा में पास कराने वाली शिक्षा के अलावा नैतिक मूल्यों और अच्छे संस्कारों की शिक्षा देने का भी सुझाव दिया। लड़के अपने माता-पिता के नियंत्रण में नहीं हैं।

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने सोमवार को कहा कि समाज में माता-पिता सिर्फ लड़कियों पर नियंत्रण रखना जानते हैं, लेकिन उन्हें महिलाओं के खिलाफ अपराध कम करने के लिए अपने बेटों को काबू में र‍खना चाहिए।

उन्होंने बच्चों को सिर्फ परीक्षा में पास कराने वाली शिक्षा के अलावा नैतिक मूल्यों और अच्छे संस्कारों की शिक्षा देने का भी सुझाव दिया। हैदराबाद की एक पशु चिकित्सक के साथ बलात्कार के बाद हत्या के वीभत्स मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए किरण बेदी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं का मुख्य कारण लड़कों को दी जा रही कमजोर परवरिश है। लड़के अपने माता-पिता के नियंत्रण में नहीं हैं।

माता-पिता को उन्हें अपने नियंत्रण में रखना चाहिए और साथ ही नियमित रुप से लड़कों की गतिविधियों की जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हम सिर्फ लड़कियों को नियंत्रण में रखना जानते हैं, लेकिन लड़कों को काबू में रखना हमें नहीं आता।

माता-पिता बड़े लड़कों को जल्दी घर आने के लिए कहने से डरते हैं। उन्हें बुरी संगति में पड़ने से बचाना होगा।’’ वर्ष 1972 बैच की आईपीस अधिकारी और मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित बेदी ने निर्भया निधि का उचित इस्तेमाल करने और शाम के समय अंधेरे इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। भाषा शुभांशि नेत्रपाल नेत्रपाल

Web Title: Education of boys is the need of the hour: Kiran Bedi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे