लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 'स्माइल' अभियान के कारण नहीं थमी 3.5 लाख छात्रों की शिक्षा

By भाषा | Updated: March 10, 2021 22:42 IST

Open in App

जयपुर, 10 मार्च राजस्थान के शिक्षा विभाग ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान ‘‘स्माइल’’ अभियान के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 3.5 लाख छात्रों को ऑनलाइन कक्षाएं उपलब्ध करवाईं।

एक प्रवक्ता के अनुसार पहली से 12 वीं तक कक्षाओं के छात्रों और शिक्षकों को व्हाट्सएप के माध्यम से प्रत्येक विषय के लिए चार-पांच वीडियो का मॉड्यूल निशुल्क और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराया गया है। प्रत्येक दिन 30-40 मिनट के वीडियो से औसतन 3.5 लाख छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मार्गदर्शन में ‘‘स्माइल’’ (सोशल मीडिया इंटरफेस फॉर लर्निंग इंगेजमेंट) की पहल अप्रैल में शुरू हुई।

राजस्थान स्कूली शिक्षा परिषद के आयुक्त डॉ. भंवर लाल ने कहा, “ लॉकडाउन के दौरान, प्रदेश में हमारी ग्रामीण और शहरी टीम ने स्माइल अभियान शुरू करने के लिए आगे आई। हालांकि, ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के छात्रों के पास स्मार्टफ़ोन नहीं थे या इंटरनेट सुविधा नहीं थी। इसीलिए नायाब पहल में अध्यापकों ने छात्रों के घर जाना शुरु किया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शिक्षकों ने छात्रों के घरों का दौरा कर उनकी शंकाओं को दूर किया और उन्हें होमवर्क दिया। शुरुआत से ही हमें पता था कि छात्रों की ज़रूरतों को पूरा करना आसान नहीं है, लेकिन हमने अपने शिक्षकों की मदद से कैंपेन को सफलतापूर्वक किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण