लाइव न्यूज़ :

शिक्षा मंत्रालय ने प्रस्तावित राष्ट्रीय सलाह मिशन के दस्तावेज पर सुझाव मांगा

By भाषा | Updated: November 5, 2021 20:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को सलाह देने और पेशेवर मदद करने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने प्रस्तावित राष्ट्रीय सलाह मिशन संबंधी प्रारंभिक दस्तावेज जारी किया है और इस पर सुझाव मांगा है।

शिक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने ‘भाषा’ को बताया कि प्रस्तावित राष्ट्रीय सलाह मिशन पर यह प्रारंभिक दस्तावेज ‘ब्लूबुक आन मेंटरिंग’ नाम से तैयार किया गया है और इस दस्तावेज को लेकर राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की वेबसाइट पर सुझाव/परामर्श आमंत्रित किये गए हैं ।

उन्होंने बताया कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति में राष्ट्रीय सलाह मिशन स्थापित करने का सुझाव दिया गया था और इसी के अनुरूप यह प्रारंभिक दस्तावेज तैयार किया गया है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में कहा गया है कि एक राष्ट्रीय सलाह मिशन की स्थापना की जाएगी, जिसमें उत्कृष्टता वाले वरिष्ठ/ सेवानिवृत्त संकाय का एक बड़ा समूह होगा। इसमें भारतीय भाषाओं में पढ़ा सकने वाले लोग शामिल होंगे, जो विश्वविद्यालय/कॉलेज के शिक्षकों को लघु और दीर्घकालिक परामर्श/व्यावसायिक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने कहा है कि आने वाली पीढ़ी को मजबूत आधार प्रदान करने के लिये शिक्षकों को तैयार करने में अध्यापक शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिक्षकों को तैयार करना एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके लिये बहुविषयक दृष्टिकोण और ज्ञान की आवश्यकता के साथ-साथ बेहतरीन मार्गदर्शक के निर्देशन में अभ्यास की जरूरत होती है।

नयी नीति के अनुसार, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि अध्यापक, शिक्षा और शिक्षण प्रक्रियाओं से संबंधित अध्ययन प्रगति के साथ मूल्यों, भाषाओं, ज्ञान, लोकाचार और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos