लाइव न्यूज़ :

बिना परीक्षा के अगली कक्षा में भेजे जाएंगे कक्षा 1 से 8 के स्टूडेंट्स, शिक्षा मंत्रालय ने CBSE को दिया निर्देश

By स्वाति सिंह | Updated: April 1, 2020 19:48 IST

कई राज्यों और राज्य बोर्डों ने पहले ही घोषणा कर दी है कि कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में भेजा जाएगा। लेकिन सीबीएसई स्कूलों में छात्रों के भविष्य की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देHRD ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्रों को अगली कक्षा में भेजने का निर्देश दिया देश भर के छात्र और अभिभावक इस तरह के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं

नयी दिल्ली: मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण पैदा हालात के कारण कक्षा एक से आठवीं तक के सभी छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का निर्देश दिया ।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘कोरोना वायरस के कारण मौजूदा हालात के मद्देनजर मैंने सीबीएसई को कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने की सलाह दी है । ’’

उन्होंने कहा कि कक्षा नौवीं और 11 वीं के छात्र-छात्राओं को स्कूलों में अब तक हुए मूल्यांकन के आधार पर प्रोन्नत किया जाएगा। इस बार प्रोन्नत नहीं हुए छात्र स्कूल स्तर पर ऑनलाइन या ऑफलाइन परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं।

निशंक ने ट्वीट किया, ‘‘कक्षा नौवीं और 11 वीं में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं को अब तक हुए प्रोजेक्ट, समय-समय पर होने वाली परीक्षाएं, आदि के मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा/दर्जे में प्रोन्नत किया जाएगा। इस बार प्रोन्नत नहीं होने वाले छात्र स्कूल स्तर पर ऑनलाइन या ऑफलाइन परीक्षाओं में बैठ सकते हैं।’’

टॅग्स :सीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?