लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में एक जनवरी से नियमित कक्षाएं बहाल करने के पहले शिक्षा मंत्री ने स्कूलों का किया दौरा

By भाषा | Updated: December 30, 2020 20:18 IST

Open in App

बेंगलुरु, 30 दिसंबर कर्नाटक में एक जनवरी से स्कूलों को खोले जाने के मद्देनजर प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने बुधवार को कुछ विद्यालयों का दौरा किया और कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कक्षाएं आयोजित करने के लिए तैयारियों की समीक्षा की।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंत्री ने कक्षाओं में किए गए इंतजामों का जायजा लिया और प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों के साथ बातचीत की। उन्होंने कक्षाएं बहाल होने पर वायरस के प्रसार को रोकने के लिए ऐहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए।

राज्य में स्कूलों और इंटरमीडिएट कॉलेजों को खोलने की तैयारी चल रही है। कोविड-19 के कारण मार्च में इन संस्थानों को बंद कर दिया गया था। सरकार ने 19 दिसंबर को एक जनवरी से दसवीं और पीयू-द्वितीय वर्ष (बारहवीं) के लिए कक्षाओं को बहाल करने का फैसला किया था।

सरकार 15 जनवरी से पीयू प्रथम वर्ष की नियमित कक्षाएं भी बहाल करने और कक्षा छह से नौ के छात्रों के लिए ‘विद्यागम’ कार्यक्रम शुरू करने पर विचार कर रही है। इस कार्यक्रम के तहत कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शिक्षक छात्रों के छोटे-छोटे बैच को पढ़ाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल