लाइव न्यूज़ :

शिक्षा मंत्री निशंक को मिलेगा ‘वातायन अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मान’

By भाषा | Updated: November 20, 2020 16:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को आगामी शनिवार को ‘वातायन अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मान’ से नवाजा जाएगा।

निशंक सक्रिय राजनीति में रहने के साथ एक लेखक और कवि के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं और इसी संदर्भ में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है।

आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘एक लेखक एवं कवि के रूप में पहचान रखने वाले केंद्रीय शिक्षा डॉक्टर रमेश पोखरियाल 'निशंक' को "वातायन अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मान" से सम्मानित किया जाएगा।’’

बयान के मुताबिक, नयी शिक्षा नीति को नया आयाम देने वाले शिक्षा मंत्री निशंक ने 75 से ज्यादा पुस्तकें लिखी है जिनका कई विदेशी भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है।

गौरतलब है कि "वातायन" नामक संस्था कवियों, लेखकों औऱ कलाकारों के लाभ के लिए सामाजिक सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन करती है तथा गैर-अंग्रेजी लेखकों को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने में मदद करती है।

यह संस्था अपने कार्यों को अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं में अनुवादित और प्रकाशित भी करती है। पूर्व में वातायन सम्मान प्रसून जोशी, जावेद अख्तर, निदा फाजली,राजेश रेड्डी, कुंवर बेचैन, अनिल जोशी जैसी कई हस्तियों को मिल चुका है।

बयान में कहा गया है कि ‘वातायन-यूके सम्मान’ का आयोजन 21 नंवबर को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए किया जाएगा। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि प्रसिद्ध लेखक और नेहरू केंद्र लंदन के निदेशक डॉ अमीश त्रिपाठी होंगे। केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल- आगरा के उपाध्यक्ष कवि अनिल शर्मा जोशी और वाणी प्रकाशन की कार्यकारी निदेशक अदिति माहेश्वरी भी इस मौके पर मौजूद होंगी।।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे