विशेष विमान से रांची लाए जाएंगे शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो

By भाषा | Updated: June 14, 2021 17:07 IST2021-06-14T17:07:59+5:302021-06-14T17:07:59+5:30

Education Minister Jagannath Mahto will be brought to Ranchi by special plane | विशेष विमान से रांची लाए जाएंगे शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो

विशेष विमान से रांची लाए जाएंगे शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो

रांची, 14 जून चेन्नई में इलाज करा रहे झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो अब स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें रांची वापस लाने के लिए सोमवार को यहां से चिकित्सकों को लेकर एक विशेष विमान रवाना हुआ। उनके आज शाम तक वापस आ जाने की संभावना है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि महतो अब पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें चेन्नई से रांची लाने के लिए आज सुबह नौ बजे एक विशेष विमान रवाना किया गया। विमान में रिम्स क्रिटिकल केयर विभागाध्यक्ष डॉ. पीके भट्टाचार्य और औषधि विभाग के डॉक्टर अजीत डुंगडुंग भी गए हैं जो वहां मंत्री के स्वास्थ्य को लेकर गहन जांच करेंगे और संतुष्ट होने के बाद उन्हें अपनी देखरेख में आज शाम ही रांची लाएंगे।

महतो 2020 में सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था। उनकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल पर एमजीएम, चेन्नई के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रांची बुलाई गई थी। इसके बाद टीम की सलाह पर महतो को 19 अक्टूबर को चिकित्सकों की देखरेख में एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजा गया था।

चेन्नई के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर (एमजीएम) में मंत्री के फेफड़े प्रतिरोपित किए गए और तभी से उनका वहां इलाज जारी था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Education Minister Jagannath Mahto will be brought to Ranchi by special plane

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे