लाइव न्यूज़ :

शिक्षा मंत्री ने शिक्षा के सभी क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी के नवोन्मेषी उपयोग की जरूरत बतायी

By भाषा | Updated: September 22, 2021 19:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बुधवार को कहा कि देश में डिजिटल विषमता को पाटने और वंचित छात्रों तक शिक्षा पहुंचाने के उद्देश्य से उपग्रह प्रौद्योगिकी और इंटरनेट का उपयोग कर एक ‘‘एकीकृत डिजिटल प्रणाली’’ विकसित करने की जरूरत है।

प्रधान ने स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन करने को कहा जो इसके विभिन्न पहलुओं पर विचार करेगी ।

शिक्षा मंत्री ने डिजिटल शिक्षा के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के सार्वभौमिकरण के विषय पर एक बैठक के दौरान यह बात कही ।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘इस बैठक में मुख्य रूप से एक एकीकृत डिजिटल प्रणाली विकसित करने के लिए उपग्रह प्रौद्योगिकी और इंटरनेट का लाभ उठाने पर चर्चा की गयी।’’

प्रधान ने स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास और शिक्षक प्रशिक्षण के सभी पहलुओं को शामिल करने के लिए मौजूदा मंचों का और विस्तार करने के उद्देश्य से प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने की खातिर एक अभिनव दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत बतायी ।

उन्होंने मौजूदा ‘स्वयं प्रभा’ पहल को मजबूत करने एवं उसका विस्तार करने तथा राष्ट्रीय डिजिटल शिक्षा ढांचा (एनडीईएआर) और राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी मंच (एनईटीएफ) जैसी पहलों को समन्वित करने की जरूरत बतायी ।

मंत्री ने कहा कि स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की सचिव अनिता करवल की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इस समिति में उच्च शिक्षा, कौशल विकास मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, दूरसंचार विभाग, प्रसार भारती, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, अंतरिक्ष विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता