लाइव न्यूज़ :

शिक्षा मंत्री ने 12वीं कक्षा के नतीजे के लिए सीबीएसई की सराहना की, छात्रों को बधाई दी

By भाषा | Updated: July 30, 2021 18:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस साल सीबीएसई की 12वीं कक्षा के सफल छात्रों को बधाई दी और रिकॉर्ड उतीर्ण प्रतिशत हासिल करने के लिए बोर्ड की सराहना की।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित किए। लड़कियों ने 0.54 प्रतिशत के अंतर से लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.37 प्रतिशत है।

प्रधान ने ट्वीट किया, ‘‘सीबीएसई की 12वीं कक्षा में उतीर्ण हुए युवा दोस्तों को बधाई। यह जानकर प्रसन्नता हुई कि सीबीएसई ने रिकॉर्ड उतीर्ण प्रतिशत हासिल किया है। कठिन मेहनत के लिए शिक्षकों और अभिभावकों की सराहना करता हूं। सभी छात्रों को सुनहरे भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’

पिछले साल 88.78 प्रतिशत विद्यार्थी उतीर्ण हुए थे जबकि इस साल इसमें 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। पिछले साल लड़कियों और लड़कों के बीच उतीर्ण होने का अंतर लगभग छह प्रतिशत था। कोविड-19 की दूसरी खतरनाक लहर के मद्देनजर इस साल बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी और परिणाम बोर्ड द्वारा वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर घोषित किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos