लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय चरित्र निर्माण एवं विकास के लिए शिक्षा एक महत्वपूर्ण साधन है : शिक्षा राज्य मंत्री

By भाषा | Updated: September 8, 2021 16:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार को कहा कि राष्ट्र का विकास शिक्षा पर निर्भर है क्योंकि शिक्षा राष्ट्रीय चरित्र निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण साधन है, ऐसे में बच्चों का क्षमता निर्माण जरूरी है।

शिक्षा राज्य मंत्री ने ‘गुणवत्ता एवं संधारणीय स्‍कूल : भारत में स्‍कूलों से शिक्षण’ पर एक तकनीकी सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही । राष्ट्रीय शिक्षा नीति समिति के अध्यक्ष डॉ. के कस्तूरीरंगन ने इस सत्र की अध्यक्षता की। इसमें एनसीईआरटी के पूर्व निदेशक प्रो. जे एस राजपूत ने हिस्सा लिया ।

शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि यह जरूरी है कि शिक्षक और बच्चे दोनों एक साथ सीखें।

अन्नपूर्णा देवी ने स्थानीय कौशल सीखने पर जोर दिया और कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा को अधिक प्रासंगिक बनाने के लिए अनुभव आधारित शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए।

इस अवसर पर डा. के कस्तूरीरंगन ने इस सम्मेलन के आयोजन में शिक्षा मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की ।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रकोप के कारण कुछ व्यवधानों के साथ-साथ बच्चों में शिक्षण का ह्रास हुआ और उम्मीद है कि सम्मेलन के दौरान इनमें से कई समस्‍याओं और चुनौतियों का समाधान किया जाएगा।

कस्तूरीरंगन ने इस संबंध में चार मुद्दों पर ध्यान केन्द्रित करने पर जोर दिया जिसमें पहला, आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता और दूसरा, सभी बच्चों को स्कूल में बनाए रखने के लिए सामुदायिक जुड़ाव और समर्थन की जरूरत बतायी।

उन्होंने कहा कि तीसरा विषय पाठ्यचर्या में सुधार लाना है, जिसके संबंध में एनईपी बोझ को कम करने पर ध्यान केन्द्रित करता है और चौथा मुद्दा उन शिक्षकों से संबंधित है जो शिक्षा प्रणाली के केन्‍द्र में हैं और सीखने के ह्रास की खाई को पाटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल