लाइव न्यूज़ :

विद्यार्थियों को विदेश भाषाएं पढ़ाने पर विचार करे शिक्षा विभाग : अमरिंदर सिंह

By भाषा | Updated: June 10, 2021 17:54 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 जून पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को राज्य के शिक्षा विभाग से कहा कि वह विद्यार्थियों को विदेशी भाषाएं पढ़ाने और वैश्विक स्तर पर उनकी रोजगार पाने की क्षमता बढ़ाने के तरीकों पर विचार करें।

उन्होंने विदेशी भाषा सीखने के इच्छुक विद्यार्थियों को सरकारी स्कूलों में वैकल्पिक विषय के तौर पर अवसर देने की जरूरत पर जोर देते हुए स्कूली शिक्षा विभाग से कहा कि वह विद्यार्थियों को चीनी, अरबी और फ्रांसीसी जैसी भाषाओं की शिक्षा देने के तरीकों पर विचार करे।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री को उद्धृत करते हुए कहा गया कि ये भाषाएं उन्हें (विद्यार्थियों को) पूरी दुनिया में रोजगार दिलाने के अवसर बढ़ाने में सहायक हो सकती हैं।

राज्य के स्कूली शिक्षकों से संवाद में सिंह ने कहा, ‘‘पंजाबी हमारी मातृभाषा है और अंग्रेजी पहले ही स्कूलों में सिखाई जा रही है। ऐसे में विदेशी भाषा का अतिरिक्त ज्ञान हमारे विद्यार्थियों को अपना करियर बनाने में और मदद करेगा।’’

लोगों के कुछ नया करने के जज्बे को लेकर अपने अनुभवों को साझा करते हुए सिंह ने कहा कि बहुत पहले जब वह कपूरथला जिले का दौरा कर रहे थे तब उन्होंने एक साइनबोर्ड देखा जिसमें इतलावी भाषा पढ़ाने के स्थान की जानकारी दी गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह घटना बताती है कि हमारे लोग, खासतौर पर युवा विदेश में रहने के लिए विदेशी भाषा सीखने के इच्छुक हैं और शिक्षा विभाग की ऐसी पहल उन्हें अपनी महत्वकांक्षाओं को मूर्त रूप देने में मदद करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता