लाइव न्यूज़ :

विधायक जमीर अहमद के खिलाफ ईडी का तलाशी अभियान राजनीति से प्रेरित:कांग्रेस

By भाषा | Updated: August 5, 2021 18:15 IST

Open in App

बेंगलुरु, पांच अगस्त कांग्रेस विधायक जमीर अहमद खान का बचाव करते हुए पार्टी की कर्नाटक इकाई ने बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा खान के खिलाफ चलाए गए तलाशी अभियान को राजनीति से प्रेरित करार दिया।

कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर विपक्षी दलों के नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। वहीं, कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपने गलत कामों को छुपाने के लिए इसे कांग्रेस नेताओं का ''सामान्य नारा'' करार दिया।

छापेमारी के दौरान खान के कई समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर उनके घर के पास एकत्र हुए और कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की । साथ ही सवाल उठाया कि केंद्रीय एजेंसियां भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे भाजपा नेताओं के खिलाफ जांच क्यों नहीं करतीं?

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया ने कहा, '' पूर्व मंत्री जमीर अहमद खान के खिलाफ हुई ईडी की छापेमारी राजनीति से प्रेरित है और भाजपा द्वारा विपक्षी दलों के नेताओं को भयभीत करने का प्रयास है। मैं भाजपा द्वारा ईडी, आयकर विभाग आदि एजेंसियों के दुरुपयोग के इस असंवैधानिक कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं।''

तलाशी अभियान की निंदा करते हुए कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने आरोप लगाया कि ये कार्रवाई खान को प्रताड़ित करने का एक प्रयास है।

उन्होंने आरोप लगाया, '' क्या भाजपा में सभी लोग साफ-सुथरे हैं? क्या उनके व्यापार और लेन-देन शुद्ध हैं? ये पूरी तरह भेदभावपूर्ण रवैया है (केंद्रीय एजेंसियों का)।''

गौरतलब है कि कर्नाटक के पूर्व मंत्री आर रोशन बेग और कांग्रेस के विधायक जमीर अहमद खान के खिलाफ बृहस्पतिवार को ईडी ने छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि 4,000 करोड़ रुपये के आईएमए पॉन्जी घोटाले में धन शोधन की जांच के सिलसिले में यह छापेमारी की गई।

उन्होंने बताया कि धनशोधन रोकथान कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत बेग और उनके सहयोगियों के कई परिसरों पर एजेंसी ने छापेमारी की।

बेंगलुरु के शिवाजीनगर में उनके और बेंगलुरु के चामराजपेट से कांग्रेस विधायक बी जी जमीर अहमद खान के दो परिसर और उनसे जुड़ी यात्रा कंपनी पर छापेमारी की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू